एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी
Apr 22, 2026, 12:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
महासमुंद 22 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 नवम्बर 2025 तक रजिस्ट्री/डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज बुधवार काे बताया कि उक्त भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कौशल परीक्षा का आयोजन विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी तिथि, समय एवं परीक्षा स्थल, जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर या कार्यालय के सूचना पर अवलोकन किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

