नेहरू ने आधुनिक भारत की रखी मजबूत नींव, कांग्रेसियों ने जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
नेहरू ने आधुनिक भारत की रखी मजबूत नींव, कांग्रेसियों ने जयंती पर किया नमन


धमतरी, 14 नवंबर (हि.स.)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। आजादी के बाद देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी। बड़े बांधों, इस्पात संयंत्रों, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नेहरू ने लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। युवा नेताओं ने भी अपने विचार रखे और बच्चों के प्रति नेहरू के विशेष स्नेह को याद करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी एवं शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, रजत जसुजा, हरमिंदर छाबड़ा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, राजेश पांडे, सलीम तिगाला, शास्त्री सोनवानी, शैलेंद्र दीवान, कन्हैया सोनी, उदित नारायण साहू, निर्मल साहू, समीना अंजुम, अजय वर्मा, रजत सोनकर, सूरज पासवान, अवैस हाशमी, वतंजलि गोस्वामी, ज्ञानचंद सिन्हा, संतोष साहू, अजय सिन्हा, गणेश्वरी कांमड़े, शोभा टंडन, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, चंदू साहू, रामनाथ यादव सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story