चार केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट परीक्षा, 1115 परीक्षार्थी होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
चार केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट परीक्षा, 1115 परीक्षार्थी होंगे शामिल


धमतरी, 02 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा तीन मई रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शासकीय पीजी कालेज धमतरी, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी, शिवसिंह वर्मा शासकीय उमावि धमतरी तथा भोपाल राव पवार शासकीय पालीटेक्निक कॉलेज धमतरी शामिल हैं। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले, यानी दोपहर एक बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देश का पालन अनिवार्य किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story