एनसीसी कैडेटों ने मनाया लाइफस्टाइल-डे

WhatsApp Channel Join Now
एनसीसी कैडेटों ने मनाया लाइफस्टाइल-डे


जगदलपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। वन सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल के तत्वावधान में आज गुरूवार काे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या क्रमांक 2, एवं जगदलपुर में एनसीसी कैडेटों द्वारा लाइफस्टाइल-डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेटों ने नियमित व्यायाम, योग, पौष्टिक आहार, स्वच्छता, अनुशासन तथा नशे से दूर रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदतों को शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं एनसीसी अधिकारियों ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी कैडेटों द्वारा स्वस्थ, स्वच्छ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story