कांकेर के कोयलीबेड़ा में मिला नक्सली डंप, आईईडी व हथियार बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर के कोयलीबेड़ा में मिला नक्सली डंप, आईईडी व हथियार बरामद


कांकेर, 17 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा में मंगलवार काे सुरक्षाबलाें द्वारा चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दाैरान नक्सलियों का डंप मिला है।

इस डंप में हथियार, विस्फोटक और नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले हैं। कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने केलिए नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों की संयुक्त सर्चिंग लगातार जारी है।

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल डम्प का पता चला. तलाशी लेने पर एक भारमार बंदूक, करीब एक किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलोग्राम गन पाउडर और दो डेटोनेटर बरामद किए गए। सुरक्षाबलों की बीडीएस टीम ने आईईडी और विस्फोटक को मौके पर नष्ट कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story