नक्सल मुक्त वातावरण में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर मनाई दीपावली

WhatsApp Channel Join Now
नक्सल मुक्त वातावरण में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर मनाई दीपावली


कोंडागांव , 09 नवंबर (हि.स.)।कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के आदेशानुसार कोंडागांव पुलिस द्वारा विभिन्न थाना के अन्तर्गत नक्सल मुक्त गांवो में ग्रामीणों के साथ दिवाली मनाई गई। जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने दूरस्थ अंदरूनी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से दीपावली की खुशियां साझा कीं। गांव के गायता, पुजारी, सिरहा, मांझी एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ गांव के देवालयों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही। गांव के गायता, पुजारी, सिरहा, मांझी एवं वरिष्ठ नागरिकों कों किया गया सम्मानित।

यह आयोजन नक्सल मुक्त बस्तर में बदलते वातावरण, शांति, सुरक्षा और विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत करता है। कोंडागांव पुलिस का संकल्प है कि हर गांव में विकास और शांति का उजाला पहुंचे और हर परिवार के जीवन में खुशहाली का दीप जले। छत्तीसगढ़ और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष कई दषकों तक चलीं। इस दौरान बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष कई दशकों तक चला। इस दौरान पुलिस, सुरक्षा बलों, प्रशासन और स्थानीय जनता ने मिलकर कठिन परिस्थितियों में मुकाबला किया। इस लड़ाई में अनेक जवानों और आम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। कई गांवों में भय, हिंसा और विकास की कमी का सामना करना पड़ा। लगातार सुरक्षा अभियान, आत्मसमर्पण, पुनर्वास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से नक्सलवाद कमजोर हुआ। करीब 40 वर्षों से अधिक के लंबे संघर्ष के बाद 31 मार्च 2026 को बस्तर को नक्सलमुक्त घोषित किया गया। यह संघर्ष केवल बंदूकों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि शांति, विश्वास और विकास की भी लड़ाई थी।

उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र पुजारी के नेतृत्व में थाना पुंगारपाल में ग्राम मटवाल में ग्रामीणों के साथ मिलकर दिवाली मनायी गई जिसमे बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाएँ और बच्चे शामिल हुए। जिन्हें उपहार स्वरूप मिठाई और फटाके वितरित किये गए। बंदूकों की गूंज अब इतिहास बने, दीपों की रोशनी से बस्तर का भविष्य उज्ज्वल बने।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story