नवतपा शुरू, पहले ही दिन सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप

WhatsApp Channel Join Now
नवतपा शुरू, पहले ही दिन सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप


धमतरी, 25 मई (हि.स.)। माहभर से बढ़ती गर्मी ने पहले ही लोगों को परेशान करके रखा है। और अब लोगों को नौतपा की भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नवतपा के पहले ही दिन दिन का तापमान दोपहर 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है तब गर्म हवाएं भी तेज चलने लगती है। इससे लोगों को लू लगने का भी डर सताता है। नौतपा के पहले दिन जिले में तेज गर्मी पड़ी। दिन का तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इसके चलते लोग बेहाल रहे। दोपहर एक बजे के बाद भीड़ कम दिखाई दी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।

भीषण गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सकों की राय है कि अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीए और रसीले फल खाएं। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब रोहिणी नक्षत्र लगता है तब सूर्य के तेवर प्रचंड रूप में दिखाई देते हैं। रोहिणी नक्षत्र लगने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। नौतपा की भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी। असर लोगों को अभी से दिखना शुरू हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story