अंबिकापुर : पीएम मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा का भव्य संभाग स्तरीय सम्मेलन

WhatsApp Channel Join Now

अंबिकापुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। सरगुजा संभाग के हृदय स्थल अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संभाग स्तरीय सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी गई। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ 'वंदे मातरम' और महतारी वंदन गीतों की गूंज के बीच शुरू हुए इस समागम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की।

मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना न केवल उन्हें सशक्त बनाएगा, बल्कि देश के राजनीतिक परिदृश्य में उनकी निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सम्मेलन के दौरान महापौर मंजूषा भगत और सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने इसे लोकतंत्र की मजबूती और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए गौरव का क्षण बताया।

वहीं, कार्यक्रम की संयोजक और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी पैकरा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस अधिकार को कांग्रेस ने दशकों तक लटकाए रखा, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने इच्छाशक्ति दिखाते हुए धरातल पर उतारा। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया और जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने इस अधिनियम को महिलाओं की बड़ी जीत करार दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन फूलेश्वरी सिंह और आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रमाण दिया। अंत में अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें रेणु सिंह, मधु चौदाहा और अनुपमा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story