नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लाइव प्रसारण का किया गया सामूहिक अवलोकन

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लाइव प्रसारण का किया गया सामूहिक अवलोकन


धमतरी, 13 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में बहनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसदों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक है। उन्हें मिला यह सम्मान और अधिकार देश के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है। जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी, तभी भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। उन्होंने महिलाओं से राजनीति, शिक्षा, व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने अधिकारों का पूरा उपयोग करने का आह्वान किया। कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि नारी शक्ति वंदन केवल एक कानून नहीं, बल्कि यह देश के भविष्य की नई दिशा है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस कानून का स्वागत करने के साथ-साथ इसे धरातल पर उतारने के लिए भी प्रयास करें। हर गांव और बस्ती में महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

इस दौरान प्रकाश बैस, रंजना दीपेंद्र साहू, महापौर रामू रोहरा, पिंकी शिवराज शाह, महेन्द्र पंडित, श्यामा साहू, ज्योति चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, अनीता यादव, प्रियंका सिन्हा, प्रेमलता नागवंशी, अंगिरा ध्रुव,ललित भरतपहरी, ऊषा निर्मलकर, सुशीला तिवारी, रीता बंजारे, शीला सोनी, सत्यप्रभा साहू, दिनेश्वरी साहू, नीलिमा ध्रुव, दुर्गा सोनी, ममता साहू, लक्ष्मी ठाकरे, झमित सिन्हा, अनिता साहू, कविता चंद्राकर सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। आभार प्रदर्शन अर्चना चौबे ने व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story