कांग्रेस की कोण्टा नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस की कोण्टा नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक


सुकमा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। सुकमा जिले के कोण्टा नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली नूर ने आज शनिवार काे राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की। इस दौरान कोण्टा ब्लॉक के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। ज्ञात हो कि साल के अंतिम माह दिसंबर तक नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराए जा सकते है। जिसको लेकर दोनों प्रमुख पार्टी भाजपा कांग्रेस आमने-सामने होगी।

ब्लॉक अध्यक्ष नूर अली ने नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं वार्ड भ्रमण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मौसम जया पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में भ्रमण कर आमजन की समस्याओं से अवगत होने तथा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नए नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा वार्ड स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस दाैरान ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान अली नूर, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, पार्षदगण कट्टम सत्ती, शमशुन्निसा, सुरेश कुमार, अंबट्टी देवी , विक्की ,अल्ताफ हुसैन , लल्ला , शेख शब्बीर , सेमल कुमारी, पुल्ली अलवानी, कट्टम राधिका,. पुष्पा, प्रवीण कुमार, बी. रामू , शेख अहमद ,फ़राज़ अली , आसिफ़ अली एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story