निगम ने सड़क पर गंदगी-मलबा डालने वाले चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूले 17 हजार

WhatsApp Channel Join Now
निगम ने सड़क पर गंदगी-मलबा डालने वाले चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूले 17 हजार


जगदलपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों और नालियों पर मलबा और निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने आज रविवार काे निगम की उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण के दौरान चार प्रतिष्ठानों पर कुल 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने मौके पर ही जुर्माने की राशि भी वसूल की गई है।

नगर निगम ने मुख्य मार्ग पर निर्माण सामग्री और मलबा फैलाकर जल निकासी बाधित करने पर दूल्हा साहब कपड़ा दुकान से 05 हजार रुपये वसूले गए। इसी तरह प्रताप देव वार्ड में तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक्स पर सड़क और नाली में मलबा डालने के मामले में 2500 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। बालाजी वार्ड स्थित बंसल नर्सिंग होम पर भी सड़क और नाली में मलबा डालकर रास्ता बाधित करने के चलते 05 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि भविष्य में सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा और निर्माण सामग्री डालने की पुनरावृत्ति होने पर कचरा और निर्माण सामग्री डालने की पुनरावृत्ति होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों को अतिक्रमण और मलबे से मुक्त रखने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। निगम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे दुकानों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान करें। सड़क और नालियों पर निर्माण सामग्री न डालें, ताकि सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770550 Articles

Share this story