नगर निगम रायगढ़ में 4 नवंबर को सामान्य सभा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़, 03 नवंबर (हि.स.)।नगर निगम रायगढ़ में 4 नवंबर को साधारण सम्मेलन (सामान्य सभा) का आयोजन होगा। सामान्य सभा की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे नगर निगम के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। सामान्य सभा के माध्यम से शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा निगम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विकास के मुद्दे पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story