सांसद का बस्तर विधानसभा प्रवास, जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

WhatsApp Channel Join Now
सांसद का बस्तर विधानसभा प्रवास, जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान


जगदलपुर, 19 जून (हि.स.)। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप का बस्तर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय सघन प्रवास के दौरान आज शुक्रवार काे सांसद ने विभिन्न ग्रामों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नये स्कूली प्रवेशी बच्चो से मिलकर तिलक, माल्यार्पण और पुस्तक भेंट कर शुभकामनायें दी l

सांसद महेश कश्यप ने आज बड़े चकवा से अपने प्रवास की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने नदीसागर, बोड़नपाल, रोतमा और झारतई सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा किया।उ न्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। जनसंपर्क के इस सघन कार्यक्रम के बाद सांसद महेश कश्यप आज रात्रि विश्राम मधोता में करेंगे। यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास कार्यों की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

सांसद महेश कश्यप ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत रक्षा उपकरणों के निर्यात में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्हाेने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाओं ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया हैl आवास,पेयजल,पक्की सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की मुख्यधारा पहुंच रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story