आत्महत्या करने मां ने लगाई गंगरेल बांध में छलांग, बच्ची रोती रही

WhatsApp Channel Join Now
आत्महत्या करने मां ने लगाई गंगरेल बांध में छलांग, बच्ची रोती रही


धमतरी, 04 जून (हि.स.)। परेशान एक शिशुवती महिला बच्ची के साथ गंगरेल बांध पहुंची। बच्ची को बांध किनारे छोड़कर महिला आत्महत्या करने की नीयत से बांध में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसा को देखने के बाद तत्काल वाटर एंबुलेंस टीम को घटना की जानकारी दी, तो टीम ने रेस्क्यू कर महिला को पांच मिनट के अंदर पानी से बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की जान बच गई।

रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार जून को दोपहर दो बजे एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ गंगरेल बांध क्षेत्र में पहुंची। यहां महिला ने अपनी बच्ची को बांध किनारे छोड़ दिया और वह आत्महत्या करने की नीयत से गहरे पानी में कूद गई। इस घटना को आसपास के लोगों ने देखा, तो तत्काल सहायता के लिए आवाज लगाई। सूचना मिलते ही वाटर एंबुलेंस की टीम सक्रिय हुई और कुछ ही मिनटों में महिला तक पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने करीब पांच मिनट के भीतर पानी में डूबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बोटिंग प्वाइंट के पास लाकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद महिला को अस्पताल में होश आ गया। इधर घटना की खबर मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को महिला ने अपना नाम सतवंतीन बताया। अपना मायका ग्राम सोनामगर-नगरी का होना बताया। ससुराल सरसोपुरी है। वह बुधवार को परेशान होकर धमतरी पहुंच गई थी। शहर के गार्डन में रात बिताने के बाद वह गुरुवार को आत्महत्या करने की नीयत से गंगरेल बांध पहुंची थी। अपनी दुखड़ा सुनाने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान महिला के साथ मौजूद डेढ़ वर्षीय बच्ची सुरक्षित है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story