कोरबा में बेटे की मौत के सदमे में मां ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटका मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में बेटे की मौत के सदमे में मां ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटका मिला शव


कोरबा, 11 नवंबर (हि. स.)। शहर के पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान गीता तंवर उर्फ गीता बाई कंवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता तंवर रानी रोड क्षेत्र में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के सामने वाले कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। आज सुबह से ही काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा, जहां महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, करीब दो साल पहले महिला के बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से वह अकेली रह रही थीं और बेटे को याद कर अक्सर दुखी रहती थीं। दीपावली के दौरान भी उन्होंने बेटे के बिना घर सूना लगने और अपनी परेशानी का जिक्र किया था। परिजन बेटे की मौत के सदमे को इस घटना की वजह मान रहे हैं।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रानी रोड क्षेत्र में महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला के बेटे की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी और इसके बाद से वह अकेली रह रही थीं।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775260 Articles

Share this story