भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की हुई मासिक बैठक

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की हुई मासिक बैठक


जगदलपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की मासिक बैठक आज रविवार काे भाजपा कार्यालय, भानपुरी में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी नरसिंह राव ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर मार्गदर्शन दिया।

जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय पांडे ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पानीग्राही, घासी राम, नड़गी पटेल, महेंद्र पांडे, मंडल महामंत्री तुलसु राम कश्यप, खेमेश्वर पांडे, महेश कश्यप चेरंगा राम बघेल,गौरव कश्यप, मंडल मंत्री रमेश दीवान, बृजेश शर्मा (जिला सोशल मीडिया), बसंती दीवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विराज नेताम, रमेश दिवान, लछिन बघेल, लेबो राम बघेल, घनश्याम चौहान एवं सुकलाल नाग सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story