छग में मानसून ने दी दस्तक, बारिश से तापमान में आई गिरावट

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 9 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार भी मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा है। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तापमान मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम होते-होते तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम दक्षिण पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रवेश किया। मानसून के प्रवेश के साथ ही सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र समेत रायपुर में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ पहुंचने वाला है। अब लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत भी मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री की सामान्य तिथि 13 जून है, लेकिन इस बार 8 जून शनिवार के दिन दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हो गई है। आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून के बस्तर सहित सम्पूर्ण छग में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अब धीरे-धीरे मानसून पहुंचने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रनारायण शुक्ल / गेवन्द्र

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story