मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपित गिरफ्तार, 13 हजार नगद व मोबाइल जब्त

WhatsApp Channel Join Now
मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपित गिरफ्तार, 13 हजार नगद व मोबाइल जब्त


जांजगीर-चांपा, 11 अप्रैल (हि. स.)। जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित मुकुंद केशरवानी (29 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, भोगहापारा, शिवरीनारायण को मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल को रेड कार्रवाई कर रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपित अपने मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने मौके से 13,000 रुपये नगद और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जब्त किया है।

आरोपित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 और 07 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 पंजीबद्ध कर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। कार्रवाई में प्रआर विरेन्द्र कुमार टंडन, आरक्षक प्रवीण साहू, राजेश कौशिक, बलराम यादव सहित थाना स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story