छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

WhatsApp Channel Join Now

- 30 नवंबर से शुरू होगा घर-घर सघन सर्वेक्षण, शेष असाक्षरों का होगा चिन्हांकन

रायपुर, 27 नवंबर (हि. स) । छत्तीसगढ़ को वर्ष 2026-27 में पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मिशन उल्लास 100’ का संचालन किया जाएगा।

इस संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्षों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

संचालक एवं सदस्य राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी प्रदेश में विभिन्न चरणों में आयोजित महापरीक्षा अभियान में सामुदायिक सहभागिता से उल्लेखनीय सफलता मिली है। इसके परिणामस्वरूप जिलों में अब अत्यंत सीमित संख्या में असाक्षर शेष हैं। आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली साक्षरता महापरीक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए विशेष रणनीति के तहत अभियान संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में घर-घर सघन सर्वेक्षण कर असाक्षरों का चिन्हांकन किया जाएगा। जिसमें मतदाता सूची, राशन कार्ड, वीबी जी राम जी मस्टर रोल, पिछली परीक्षा में अनुपस्थित- अनुत्तीर्ण रहे शिक्षार्थी की सूची तैयार करते हुए सर्वे किया जाएगा । इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी सहयोग करेंगे। ईंट भट्ठों, निर्माण स्थलों, पलायन करने वाले परिवारों, दूरस्थ पारा-टोलों, जेलों एवं नक्सली पुनर्वास केंद्रों में भी सर्वेक्षण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783994 Articles

Share this story