रायगढ़ : अल्पसंख्यक कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक 13 अक्टूबर को
Oct 8, 2026, 14:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायगढ़, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिलास्तरीय त्रैमासिक बैठक 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण एवं प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने सर्वसंबंधितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

