जगदलपुर में नाबालिग ने पड़ोसी को चाकू मारकर की हत्या , आक्रोशित लोगाें ने  कार में लगाई आग

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर में नाबालिग ने पड़ोसी को चाकू मारकर की हत्या , आक्रोशित लोगाें ने  कार में लगाई आग


जगदलपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पनारा पारा में शनिवार देर रात आपसी विवाद के बाद एक नाबालिग ने पड़ोसी मन्नू कश्यप (45) पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। जगदलपुर सीएसपी अंशिका जैन ने वारदात की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मन्नू कश्यप (45) और नाबालिग के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतक की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था, जिसके चलते पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। शनिवार देर रात एक बार फिर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान नाबालिग ने मन्नू कश्यप पर चाकू से हमला कर फरार हाे गया दिया। वारदात के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन घायल मन्नू कश्यप की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मन्नू कश्यप की मौत की खबर फैलते ही पनारापारा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोग आरोपित के घर पहुंच गए और घेराव कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर के सामने खड़ी उनकी कार में आग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ के आक्रोश और तनावपूर्ण हालात के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित के परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने नाबालिग आरोपित को रविवार काे पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781396 Articles

Share this story