दंतेवाड़ा में नाबालिग से दु्ष्कर्म , आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दंतेवाड़ा में नाबालिग से दु्ष्कर्म , आरोपित गिरफ्तार


दंतेवाड़ा में नाबालिग से दु्ष्कर्म , आरोपित गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 13 सितंबर (हि.स.)। जिले में एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दु्ष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपित सोमारू उर्फ समरू मरकाम को गिरफ्तार कर महिला थाना में कार्यवाही उपरांत आज रविवार को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।

दंतेवाड़ा महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी परिचित महिला के साथ राखी बांधने के लिए उसके मायके गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपित सोमारू उर्फ समरू मरकाम ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। घर पहुंचने के बाद आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग महिला थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित सोमारू उर्फ समरू मरकाम गंजेनार के पाकलू पारा का रहने वाला है। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story