दीवार गिरने से मलबे में दबकर नाबालिग की माैत

WhatsApp Channel Join Now
दीवार गिरने से मलबे में दबकर नाबालिग की माैत


दीवार गिरने से मलबे में दबकर नाबालिग की माैत


बिलासपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकती में आज साेमवार शाम काे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरी, जिससे मलबे में दबकर दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान महेंद्र कश्यप पिता बलदाऊ कश्यप केकती निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था। अचानक दीवार गिरने से बालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story