सहयोग केंद्र में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
सहयोग केंद्र में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद


रायपुर, 4 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संचालित सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके आवेदनों पर सार्थक व समाधानकारी पहल की।

सहयोग केंद्र में प्रदेशभर से लगभग 250 कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान 52 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री श्री जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने विशेष रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story