वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर किया सादर नमन

WhatsApp Channel Join Now
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर किया सादर नमन


रायपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखर राष्ट्रभक्त, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं प्रख्यात विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका अमर उद्घोष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, साहस और जनजागरण का अनुपम उदाहरण है। शिक्षा, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के आदर्श, विचार और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशहित और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story