मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं व नगरवासियों के साथ खेली होली

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं व नगरवासियों के साथ खेली होली


कोरबा, 04 मार्च (हि. स.)। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज चारपारा कोहड़िया स्थित अपने निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। इस दौरान जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मंत्री निवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और गुलाल के रंगों के बीच पूरा वातावरण भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन की तरह हमें अपने जीवन से द्वेष, अहंकार और वैमनस्य को दूर कर प्रेम और सहयोग की भावना को अपनाना चाहिए।

समारोह में पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, संजय शर्मा, नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, तरुण राठौर, धनश्री साहू, प्रेम साहू, ईश्वर पटेल, तीर्थ साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद कंवर, सत्येंद्र दुबे, किसन केवट, कौशल देवांगन, वैभव शर्मा, राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, परविंदर सिंह, राम शंकर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, राकेश नागरमल अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, माधव जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, दिनेश सोनी, महेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनिल वस्त्रकर, विजय गुप्ता, रामेश्वर वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story