छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप ,प्रदेश में सभी मंत्रियाें के परफॉर्मेंस जीरो

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप ,प्रदेश में सभी मंत्रियाें के परफॉर्मेंस जीरो


रायपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार काे पत्रकाराें से चर्चा में भाजपा की दो दिसवीय समन्वय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। मंत्रियों का इस्तीफा लेकर रख लिया गया है। सभी का परफॉर्मेंस जीरो है। सुनने में आया है कि संगठन ने कुछ मंत्रियों को कड़ी फटकार लगाई है। सभी मंत्री कमीशनखोरी में लगे हुए हैं।

कांकेर सांसद भोजराज नाग के वायरल हो रहे वीडियो में वह नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कह रहे हैं। सांसद नाग के बयान पर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक जाती है, तो नींबू काट कर महंगाई रोक दें, पेट्रोल-शक्कर की कीमतें कम करवा दें, बिजली बिल कम करवा दें। मंत्रिमंडल में अब बदलाव की नहीं, इस सरकार बदलने की जरूरत है।

वहीं स्कूली छात्रों के आंदोलन पर बैज ने कहा कि शिक्षा मंत्री कठपुतली की तरह विभाग को चला रहे हैं। स्कूलों में किताबें नहीं है, टीचर नहीं है, भवन नहीं है। स्कूलों में पानी भरा है। बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? जेन अल्फा ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story