रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल मंत्री अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर , 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

Share this story