श्रम विभाग की योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा

WhatsApp Channel Join Now
श्रम विभाग की योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा


रायपुर, 19 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी निवासी जागेश्वरी ध्रुव को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

श्रीमती ध्रुव का पिछले तीन वर्षों से श्रम कार्ड बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से योजना की जानकारी मिली थी। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि 2 नवंबर को उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। यह राशि उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुई है।

जागेश्वरी बताती हैं कि, वे इस राशि का उपयोग बच्चे के पालन-पोषण में कर रहीं है। यह राशि बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

जागेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है और उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779606 Articles

Share this story