एमआईसी सदस्य युगल किशोर ‘पिंटू’ यादव ने संभाली विभागों की जिम्मेदारी, महापौर ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
एमआईसी सदस्य युगल किशोर ‘पिंटू’ यादव ने संभाली विभागों की जिम्मेदारी, महापौर ने दी शुभकामनाएं


एमआईसी सदस्य युगल किशोर ‘पिंटू’ यादव ने संभाली विभागों की जिम्मेदारी, महापौर ने दी शुभकामनाएं


धमतरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम धमतरी में विभागीय कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों के सुचारु संचालन की दिशा में एमआईसी सदस्य युगल किशोर ‘पिंटू’ यादव ने सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे और उन्होंने यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने विश्वास जताया कि युगल किशोर यादव पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और शहर के विकास को निरंतर गति देना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और आपसी सहयोग आवश्यक है। महापौर ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से धमतरी के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य और पार्षदगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story