22 मार्च को होगी साक्षरता की महापरीक्षा, जिले के 572 केंद्रों में होगा आयोजन
कोरबा, 19 मार्च (हि. स.)। जिले में ‘उल्लास–नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत 22 मार्च को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन महापरीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले के कुल 572 उल्लास केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग ने गुरुवार काे बताया कि इस महा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय एवं जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में सभी विकासखंडों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस साक्षरता अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर जिले को साक्षरता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहयोग प्रदान करें।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

