राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 14 जून को

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 14 जून को


कोरबा, 12 जून (हि. स.)। राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिवाय हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा द्वारा 14 जून को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि किसी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मरीज के लिए रक्त की एक यूनिट किसी चमत्कार से कम नहीं होती। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने के साथ उसके परिवार की खुशियां बचा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर यह विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर 14 जून (शनिवार) को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शिवाय हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी सुविधा अनुसार पहुंचकर रक्तदान कर सकें। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रक्तदान न केवल किसी मरीज की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करता है।

शिवाय हॉस्पिटल ने विशेष रूप से युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से आगे आकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियां बिखरने से बचा सकता है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 14 जून 2026 को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शिवाय हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9458999333 और 9458999444 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों से मानवता की सेवा के इस महादान में भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story