कोरबा: बरपाली में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने आगे आने की अपील

WhatsApp Channel Join Now

कोरबा, 16 अक्टूबर (हि. स.)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, करतला द्वारा आज शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र बरपाली स्थित पुराने तहसील कार्यालय परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि रक्तदान एक महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

शिविर में 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए रक्तदाता का वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए। रक्तदान से पहले स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्रता निर्धारित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

यह शिविर विकासखंड करतला के बरपाली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, पुराने तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संदेश दिया है कि आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761738 Articles

Share this story