रेडक्रास गतिविधियों के विस्तार को लेकर राज्यपाल से भेंट

WhatsApp Channel Join Now
रेडक्रास गतिविधियों के विस्तार को लेकर राज्यपाल से भेंट


जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर, पांच मरीजों को पोषण किट वितरित

धमतरी, 03 मई (हि.स.)। जिला रेडक्रास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रास की गतिविधियों के विस्तार और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

भेंट कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन तथा राज्य प्रतिनिधि डा प्रदीप कुमार साहू और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा यूएल कौशिक के संयोजन में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने पाँच जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट वितरित कर सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया। बैठक में जिले में संचालित रेडक्रासकी विभिन्न गतिविधियों स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा राहत, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि, रेडक्रास की भूमिका समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इन गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़कर और प्रभावी बनाया जाना चाहिए। रतिनिधिमंडल में चेयरमैन प्राप्ति वाशानी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य हेमराज सोनी, डा गणेश प्रसाद साहू, डा गुरुशरण साहू, सीएल साहू और होमेश्वर चंद्राकर शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story