ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था मजबूत बनाने जिला पंचायत में हुई स्वच्छता समिति की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था मजबूत बनाने जिला पंचायत में हुई स्वच्छता समिति की बैठक


जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

रायगढ़, 27 नवंबर (हि.स.)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला पंचायत रायगढ़ में स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छता समिति के सभापति मुरलीधर राठिया, समिति सदस्य बलदेव कुर्रे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता तथा जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राय उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और शासन की योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए स्वच्छता गतिविधियों का निरंतर संचालन करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story