मिट्ठूमुड़ा और फटहामुड़ा के तालाब क्षेत्र में 2.32 करोड़ से होगा अतिरिक्त निर्माण

WhatsApp Channel Join Now
मिट्ठूमुड़ा और फटहामुड़ा के तालाब क्षेत्र में 2.32 करोड़ से होगा अतिरिक्त निर्माण


रायगढ़ , 24 नवंबर (हि.स.)।नगर निगम कार्यालय में महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास, निर्माण कार्यों, स्वच्छता, यातायात, नागरिक सुविधाओं, विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास तथा निगम की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए।

बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त निविदाओं, अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति, जनहित से जुड़े प्रस्तावों, निगम की परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वार्ड क्रमांक 17 में जयहिंद गली से मनबोध बरेठ घर होते मुरली अग्रवाल घर से जोहल पैलेस तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए प्राप्त निविदा पर विचार किया गया। इस कार्य की अनुमानित लागत 76.32 लाख रुपये है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 36 में मिट्ठूमुड़ा तालाब क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 15 लाख 91 हजार 501 रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 में फटहमुड़ा तालाब क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए कुल 1 करोड़ 17 लाख 26 हजार 83 रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए इसकी स्वीकृत दी गई। बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के विकास कार्य में 4 लाख 72 हजार 877 रुपये की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त निगम के विभिन्न विकास कार्यों के तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने, तकनीकी स्वीकृति एवं कार्यों के सुचारु क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर भी विचार किया गया।

नगर निगम के वाहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए 28 नग ई-गार्बेज रिक्शा क्रय करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित निविदा से करीब 57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इससे शहर में कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। वार्ड क्रमांक 42, अमलीभौना में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के अतिरिक्त उपलब्ध भूमि पर एकत्रित अनुपचारित ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण तथा रिक्त भूमि को अन्य प्रयोजनों में उपयोग करने के लिए लगभग 3.70 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर भी चर्चा करते हुए इसपर सहमति दी गई।

टाउन हॉल से हटेगी जर्जर पानी टंकी उल्लेखनीय है कि नई टंकी का निर्माण किया जा चुका है और उससे शहर में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। पुरानी टंकी अनुपयोगी होने तथा जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे ध्वस्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोएल, मुक्तिनाथ प्रसाद, पंकज कंकरवाल, आनंद भगत, ईई अमरेश लोहिया सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

.

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story