छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज उत्थान संघ की बैठक 12 जुलाई को

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज उत्थान संघ की बैठक 12 जुलाई को


जगदलपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज उत्थान संघ जिला बस्तर के जिलाध्यक्ष गदाधर वैद्य एवं जिला सचिव मानिक राम पंत ने शुक्रवार काे बताया कि 12 जुलाई काे 1 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण जगदलपुर में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत किया गया है।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विचार किया जाना है विकास खंड बकावंड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, तोकापाल, बास्तानार दरभा,नानगुर और जगदलपुर नगर का चुनाव के संबंध में चर्चा एवं तिथि निर्धारित करना। बस्तर जिला एवं बस्तर संभाग के सम्पूर्ण क्षेत्रों में जैसे -यौद्योगिक करण , शिक्षा का हब स्थापित, रेल लाइन का विस्तार आदि के संबंध में चर्चा, पिछड़ा वर्ग समाज का आबादी के आधार पर आरक्षण के संबंध में चर्चा, संभाग मुख्यालय जगदलपुर में उच्च न्यायालय का खण्डपीठ स्थापित करने बावत, जगदलपुर, मेंकांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर में विद्यार्थियों एवं आम जनताओं के सुविधाओं के लिए सीटी बस चलाने संबंध में शासन से मांग करने हेतु चर्चा, आवश्यक अन्य विषयों पर चर्चा हाेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story