भाजयुमो पखांजुर मंडल के इंद्रप्रस्थ शक्ति केंद्र में बैठक संपन्न



कांकेर, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजुर के शक्ति केंद्र इंद्रप्रस्थ में बैठक आयाेजित की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को मिले लाभ, विश्व पटल में देश की स्थिति सर्वश्रेष्ठ, विकास सहित अन्य जानकारी कार्यकर्ताओ के बीच बताते हुए बैठक लिया एवं अपना बूथ सबसे मजबूत करने हेतु सभी बूथ स्तर के पदाधिकारियो से आग्रह किया। बूथ सशक्तीकरण की बैठक में कमजोर पदाधिकारियो के स्थान पर नवीन पदाधिकारियो को मनोनीत कर जिम्मेदारी दिया गया।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीश सिकदार, बूथ अध्यक्ष केशब राय, मधुसूदनहाजरा, समर नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story