कोरबा में आठ सितंबर से इन आठ दिनों तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें, पशुवध पर भी रोक
कोरबा, 07 सितम्बर (हि. स.)। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में संचालित सभी पशुवधशालाओं और मांस विक्रय की दुकानों को निर्धारित धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सितंबर और अक्टूबर में कुल आठ दिनों तक पशुवध और मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
निगम के अनुसार 8 सितंबर को जैन पर्यूषण पर्व के प्रथम दिवस, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 15 सितंबर को जैन पर्यूषण महापर्व, 16 सितंबर को जैन पर्यूषण पर्व एवं क्षमा, 22 सितंबर को ढोल ग्यारस, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं जैन पर्यूषण पर्व के अंतिम दिवस, 27 सितंबर को संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा तथा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सभी वधशालाएं और मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
इन तिथियों में न तो पशुवध किया जाएगा और न ही मांस का विक्रय किया जा सकेगा। निगम ने सभी पशुवधशाला संचालकों और संबंधित दुकानदारों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। नियमों का उल्लंघन कर मांस बेचते पाए जाने पर मांस जब्त करने के साथ संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

