मावली परघाव पूजा विधान में शामिल होने मावली की डोली व छत्र जगदलपुर रवाना हुई

WhatsApp Channel Join Now
मावली परघाव पूजा विधान में शामिल होने मावली की डोली व छत्र जगदलपुर रवाना हुई


दंतेवाड़ा, 18 अक्टूबर (हि.स.) माता मावली की डोली एवं मां दंतेश्वरी का छत्र शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बस्तर दशहरा के मावली परघाव पूजा विधान में शामिल होने के लिए रविवार को परंपरानुसार दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सशस्त्र जवानों ने हर्ष फायर कर माता को सलामी दी गई धार्मिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद 27 अक्टूबर को मात मावली की डोली एवं मां दंतेश्वरी का छत्र जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए वापसी यात्रा पर रवाना होंगे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763241 Articles

Share this story