पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक, अस्पताल में उपचार के दौरान निधन
कोरबा, 20 फरवरी (हि. स.)। पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माता रेशम बाई रात्रे का आज शुक्रवार को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
स्वर्गीय श्रीमती रेशम बाई रात्रे के निधन से परिवार सहित सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन पुत्र—देवेंद्र रात्रे, नरेन्द्र रात्रे एवं राजेन्द्र रात्रे—सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे भदरापारा बालको स्थित निवास (गुरु घासीदास चौक के पास) से सतनाम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। परिवारजनों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

