संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में किया गया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में किया गया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन


जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर (हि. स.)। संविधान दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को कलेक्टोरेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया।

इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण कराने के साथ ही नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भी संविधान के प्रति सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story