आमदी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
आमदी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान


धमतरी, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री ओमेश यादव ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कोमल यादव, वार्ड पार्षद त्रिभुवन मटियारा, समस्त पार्षदगण, भाजयुमो आमदी मंडल के महामंत्री योगेश सिन्हा, जिनेन्द्र पटेल तथा बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story