नक्शा प्रोजेक्ट’ से बदलेगा शहर का स्वरूप

WhatsApp Channel Join Now
नक्शा प्रोजेक्ट’ से बदलेगा शहर का स्वरूप


40 वार्डों में सर्वे तेज, अधिकार अभिलेख वितरण की तैयारी

धमतरी, 09 अप्रैल (हि.स.)। शहर के सुनियोजित विकास और संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा के लिए नक्शा प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है। नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों को 12 क्लस्टरों में बांटकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत हर संपत्ति का भौतिक सत्यापन कर अद्यतन अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में विवाद कम होंगे और नागरिकों को स्पष्ट अधिकार मिलेंगे। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर दस्तावेज जुटाने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story