अम्बिकापुर : मैनपाट में दो माेटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

अम्बिकापुर, 10 जुलाई (हि.स.)। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र मैनपाट में शुक्रवार रात एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार के कहर ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों माेटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इस हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में तड़प रहे गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, कमलेश्वरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों मृतकों की शिनाख्त करने के साथ ही उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story