ब्राम्हण पारा वार्ड में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड

WhatsApp Channel Join Now
ब्राम्हण पारा वार्ड में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड


धमतरी, 26 जुलाई (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 15 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड वार्डवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों ने इन विचारों को समाज और राष्ट्रहित में प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में मन की बात के प्रभारी नील पटेल, चंद्रकला पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वरी पटवा, शंकर कुम्भकार, रामस्वरूप कुम्भकार, कार्यालय प्रभारी खिलेश कुम्भकार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोटू कुम्भकार, थानेश्वरी कुम्भकार, गुनेश्वरी कुम्भकार, जलेश्वरी पटवा, उदय कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story