मंदसौर के युवक की धमतरी में हत्या, शव लेने स्वजन नहीं आ रहे

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर के युवक की धमतरी में हत्या, शव लेने स्वजन नहीं आ रहे


धमतरी, 10 जुलाई (हि.स.)। मंदसौर के एक युवक को पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में देखने के बाद बाजार कुर्रीडीह निवासी आरोपित पति ने उनकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। युवक के मौत के बाद अब उसके शव को मंदसौर से लेने उसके स्वजन नहीं आ रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार उसके स्वजन से संपर्क कर रहे हैं, फिर भी शव लेने कोई तैयार नहीं है। इससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। अब उन्हें शव लेने स्वजन के आने का इंतजार है।

कुकरेल क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में आठ जुलाई की रात मंदसौर जिला निवासी शंकर सूर्यवंशी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया हुआ था। इस बीच रात करीब तीन बजे महिला के पति योगेंद्र सोरी ने अपनी पत्नी व शंकर सूर्यवंशी को संदिग्ध हालत में देखा तो उसने कुल्हाड़ी से मार कर शंकर की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसके बाद शव को फ्रीजर में रखा गया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार मृतक शंकर सूर्यवंशी के स्वजन से संपर्क में है, लेकिन अब तक कोई भी स्वजन उसके शव को लेने के लिए नहीं आए हैं। 10 जुलाई की सुबह पुलिस ने फिर उनके परिजनों से बात की तब जाकर दूर के कोई रिश्तेदार आने के लिए तैयार हुआ, लेकिन वह भी अभी तक धमतरी नहीं पहुंचा है। स्वजन का यह भी कहना है कि वह शव को वापस नहीं ले जाएंगे, यहीं उनका अंतिम संस्कार करके जाएंगे। बहरहाल यह तो आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनका अंतिम संस्कार धमतरी में या फिर मंदसौर में किया जाएगा। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। अब पुलिस को मृतक शंकर सूर्यवंशी के शव को ले जाने उनके स्वजन के आने का इंतजार है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story