ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now

राजनांदगांव, 12 सितंबर (हि.स.)। डोंगरगढ़ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

डोंगरगढ़ पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर निवासी राजू निर्मलकर रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। शव को ट्रैक से हटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजू निर्मलकर ने यह दुर्घटना है या जानबूझकर यह कदम उठाया है। मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story