भोपालपटनम से तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क हुआ बाधित

WhatsApp Channel Join Now
भोपालपटनम से तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क हुआ बाधित


बीजापुर, 30 जुलाई (हि.स.)। जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-163 पर तारलागुड़ा पोटाकेबिन के आगे निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया अस्थायी डायवर्जन तेज बहाव नहीं झेल सका और दो हिस्सों में बह गया। इसके साथ ही भोपालपटनम से तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-163 पर कई पुल और पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी ने वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए अस्थायी डायवर्जन तैयार किए थे, लेकिन लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण बुधवार काे यह डायवर्जन बह गए। इसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डायवर्जन बहने से आम लोगों, व्यापारियों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल होने वाली इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story