रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी


रायपुर 09 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बुधवार काे 7 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारी आजादचौक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को टिकरापारा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई को रक्षित आरक्षी केन्द्र भेजा गया है।

इसी प्रकार महिला थाना प्रभारी अर्चना धुरन्धर को थाना प्रभारी आजादचौक, रक्षित आरक्षी केन्द्र में पदस्थ श्रीमती राजश्री मौर्य को प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।

प्रभारी जिविशा कृष्ण कुमार साहू को थाना प्रभारी गोलबाजार, रक्षित केन्द्र से आनंद सोनी को यातायात शाखा तथा रक्षित केन्द्र से ही धीरेन्द्र कुमार तिवारी को प्रभारी जिविशा के रूप में नवीन पदस्थापना दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story